Posts

Showing posts from February, 2026

कल्लोल चक्रवर्ती की कविताएं

Image
                              कल्लोल चक्रवर्ती  कल्लोल चक्रवर्ती की कविताओं में हमारे समय की वह सच्चाई है जिसमें एक तरफ तो युद्ध के बीच जलती झुलसती मनुष्यता है तो दूसरी तरफ नरसंहार करने की उन्मत्त हिंसक प्रवृत्ति है जो किसी भी हालत में जीत के लिए लालायित है।यह प्रवृत्ति भूख और बीमारी के लिए जमीन तैयार करती है सिर्फ इसलिए कि लड़ने का हौसला एक दिन पस्त हो जाए।इन कविताओं में निर्वासन की पीड़ा है तो आवाज पर लगने वाली धीमी पाबंदियां भी हैं जो हर मोर्चे पर सक्रिय हैं और बोलने को चुप में बदल देना चाहती हैं। जड़ों से छूटने का दर्द हो या अपने होने को बचा लेने की जद्दोजहद।ये कविताएं अपनी आवाज बहुत मजबूती से दर्ज करती हैं। बोलना मेरे कुछ बोलने से पहले ही सहम जाती पत्नी, जिन्होंने मुझे धैर्यपूर्वक बोलना सिखाया वह माँ भी कहतीं कि बोलने से चुप रहना अच्छा, कॉलेज में पढ़ने वाली बेटी मेरे कहे हुए पर ध्यान देती कि कहीं कुछ विवादस्पद तो नहीं है मुझे पता भी नहीं चला एक दिन उसने बहुत सफाई से हटा दी वह किताब 'बोलना ही है'। हालाँक...

प्रिया वर्मा की कविताएं

Image
                                प्रिया वर्मा   प्रिया वर्मा की कविताओं में जीवन के अनेक रंग हैं।इन रंगों के केंद्र में स्त्री है। प्रेम है देह है पतझड़ है तो तलाक भी है।इन कविताओं में जीवन की जद्दोजहद के बीच वह तकलीफ़ भी है जो होकर भी नहीं होने का दर्द झेलने के लिए मजबूर करती है।कुल मिलाकर ये कविताएं ध्यान खींचती हैं।बेचैन करती हैं। अभी का दुःख   इंतज़ार करती हूं  दुःख के छोटे होने का  मिटने का नहीं  मिटता नहीं, सिमटता है  उजाले की बिंदी-सा  धब्बे की तरह, सिकुड़कर  मिटने का भरम देकर  अंधेरा लगने लगता है उजला  जब तक नहीं होता उजाला फिर एक दिन  एक नया दुःख  धंसने आ जाता है पसली में। और अभी का दुःख  सीने से बाहर  निकल जाता है। कांटा ही निकालता है कांटे को। न होना न होने की नदी में होने का खेल खेलते हुए ही सारे पुल बनाए जा सके।  न होने के रास्तों पर  बार-बार उठाए जा सके  होने के कदम-  हर बार निकले हम  नई यात्रा के लिए।...

हेमंत देवलेकर की कविताएं

Image
हेमंत देवलेकर  हेमंत देवलेकर की कविताओं में मनुष्य और उसकी जीने की जद्दोजहद के साथ प्रेम की चिंता भी मौजूद है।एक अंधी दौड़ में बदल चुके इस समय में मनुष्यता खतरे में है। भरोसा, समर्पण और प्रतिरोध जैसे शब्दों के अर्थ बदल दिए गए हैं।इन कविताओं में हमारा धड़कता है। मालगाड़ियों का नेपथ्य  रेलवे स्टेशन की समय सारणी में कहीं लिखा नहीं होता उनका नाम प्लेटफार्म पर लगे स्पीकरों को उनकी सूचना देना कतई पसंद नहीं स्टेशन के बाहर खड़े साइकल रिक्शा, ऑटो, तांगे वालों को कोई फर्क नहीं पड़ता उनके आने - जाने से चाय- नमकीन की पहिएदार गुमठियां कोने में कहीं उदास बैठी रहती हैं वजन बताने की मशीनों के लट्टू भी कहां उनके लिए धडका करते हैं आधी नींद और आधे उपन्यास में डूबा बुकस्टॉल वाला अचानक चौक नहीं पड़ता किताबों पर जमी धूल हटाने के लिए कौन उनके लिए प्लेटफॉर्म टिकट निकालता है - हाथों में फूल - माला लिए आता है? माल गाड़ियों के आने - जाने के वक़्त पूरा स्टेशन और पूरा शहर तकरीबन पूरी तरह याददाश्त खोए आदमी- सा हो जाता है इतनी बड़ी उपेक्षा का ज़ख्म पसीने से छुपाए भारी भरकम माल असबाब के साथ वे ढोती हैं दुनि...